28 जुलाई को पटना में जन सुराज की राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर हुई बैठक

अमनौर/सारण । जन सुराज प्रखंड कार्यालय,शेखपुरा परिसर में प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में जनसुराजी कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 28 जुलाई को बापू सभागार,पटना में जन सुराज की राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अमनौर प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मालूम हो कि आगामी २ अक्टूबर को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल का स्वरूप लेने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के तमाम अभियान के पदाधिकारियों के साथ 28 जुलाई को जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर बैठक करेगे। प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पटना जाने के लिए सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अमनौर प्रखंड के सभी 18 पंचायतों से दो सौ से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बैठक में उपस्थित जिला के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए सारण जिले के सभी प्रखंडों से हज़ारों हज़ार की संख्या में कार्यकर्ता पटना चल रहे हैं। जिसकी व्यापक रूप से तैयारी चल रही है। बैठक में मुख्य रूप से जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, जिला उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी, प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, जिला पारिषद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, प्रियरंजन सिंह युवराज, संयोजक भानु प्रताप सिंह,राजकुमार कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष गणेश सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *